जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदन का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील चांपा के ग्राम कोसमंदा निवासी दयाराम प्रधान ने ट्राईसाइकिल प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांगता के कारण चलने फिरने में असमर्थ है तथा उनका अर्थिक स्थिति कमजोर है जिसके कारण उन्हें बहुत परेशानी होती है। इसी प्रकार तहसील पामगढ़ के ग्राम खरौद निवासी सुश्री मधु ने ट्राईसाइकिल प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे 80 प्रतिशत दिव्यांग है जिससे उन्हे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर महोबे ने दोनो आवेदन पर संवेदनशीलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए। जिसे त्वरित निराकरण कर श्री दयाराम प्रधान को ट्राईसाइकिल एवं सुश्री मधु को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल तत्काल प्रदान किया गया। ट्राईसाइकिल पाकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें एक नया सहारा मिल गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार आज जनदर्शन में अविवादित, विवादित नामांतरण, त्रुटि सुधार, राशन कार्ड, आवास सहित अन्य विषयों से संबंधित 65 आवेदन प्राप्त हुए।
स/क्र 02


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

