
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 12/07/25
10 माह से फरार आरोपी को तमिलनाडु तरफ से पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
प्रकरण के 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर
आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपए लेकर, धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिऐ उत्प्रेरित किया गया था
आरोपी सोनू कर्ष पिता अंतराम उम्र 23 साल निवासी पचोरी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सतेंद्र पटनवार निवासी कोरिया हाल मुकाम द्वारिका सेक्टर 18 दिल्ली ने रिर्पोट दर्ज कराया था की आरोपी अनुराग राठौर एवं उनके अन्य साथियों को प्रार्थी का भांजा अमन कौशिक ने कुल 1,60,00,000/₹ (एक करोड़ साठ लाख रुपया) उधारी दिया था जिसे वापस मांग करने पर आरोपियों के द्वारा वापस न कर धोखाधडी कर दिए तथा अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने लगे जिस पर अमन कौशिक के द्वारा आरोपियों के धोखाधडी और प्रताड़ना से तंग आकर दिनाक 10.09.24 आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किए थे की रिपोर्ट पर मूल अपराध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 741/24 अपराध कायम कर विवेचन में लिया गया था।
दौरान विवेचना अमन कौशिक की मृत्यु हो जानें पर प्रकरण में धारा 108, 111(2), (क) जोड़ी गई प्रकरण के आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा, ऋषि चौहान, सतीश सोनवानी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण के आरोपी सोनू निवासी पचोरी थाना सारागांव जो घटना घटित फरार हो गया था जिसकी थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि आरोपी तमिलनाडु तरफ रहता है की सूचना पर CSP श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

