जांजगीर-चाम्पा पुलिस
दिनांक 12.07.2025
आरोपी शुभम ऊर्फ राहुल राठौर पिता रमेश राठौर उम्र 26 वर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव
जिला जांजगीर चाम्पा
पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध थाना बाराद्वार में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध है आरोपी आदतन अपराधी है।
आरोपी के द्वारा ट्रैक्टर चालक का रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर शराब पीने पार्टी करने के लिये 2000 रूपये की मांग किया गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा 126(2),296, 351(3),119(1)BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी के द्वारा ट्रैक्टर चालक का रास्ता रोक कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शराब पीने एवं पार्टी करने के लिये 2000 रूपये की मांग कर रहा था प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 12.07.2025 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया जो अपराध करना स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी शुभम ऊर्फ राहुल राठौर साकिन देवरी थाना सारागांव को दिनांक 12/07/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेंश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी शुभम राठौर ऊर्फ राहुल निवासी देवरी थाना सारागांव को पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

