बाढ़ आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07817-222032 पर कर सकते है सम्पर्क
जांजगीर-चांपा 11 जुलाई 2025/ लगातार हो रही बारिश एवं नदी-नालों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिलेवासियों, पर्यटकों से आपदा की स्थिति में सतर्क रहने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आपदा की किसी भी सूचना के लिए लोग तुरंत कंट्रोल रूम के नंबर 07817222032 पर संपर्क कर सकते हैं।
कलेक्टर महोबे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा नदियों और नालों के पुल के ऊपर पानी होने पर पार न करें, दूसरे सुरक्षित मार्ग का प्रयोग करें। जलस्तर उफान पर होने पर नदियों में नहाना और तैरना पूरी तरह से टालें। जलभराव से बीमारियां फैल सकती हैं, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बंधों, जलाशयों और पिकनिक स्थलों पर जहां पानी का स्तर ज्यादा हो, वहां न जाएं। झरने या ऊचें फिसलन वाले स्थानों पर सेल्फी लेने से बचे। तेज बारिश के दौरान कच्चे मकानों और स्मारकों के नीचे शरण लेने से बचें। आकाशीय बिजली के समय खुले में और पेड़ों के नीचे खड़े न रहें। स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें और ग्राम में कुशल लोग प्रशासन के साथ राहत कार्यों में सहयोग करें।
स/क्र
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

