रिंगनी-कुकदा, शिवरीनारायण-गिधौरी पुल एवं शिवरीनारायण बैराज का किया अवलोकन
सभी विभागों एवं राहत टीमों को क्विक रिस्पांस और अलर्ट मोड में रह कर कार्य करने के निर्देश
बाढ़ की स्थिति में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 07817-222032 पर दे सकते है सूचना
जांजगीर-चांपा 10 जुलाई 2025/ जिले में लगातार हो रही बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के बाढ़ संवेदनशील इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों और राहत टीमों को अलर्ट मोड में रहने और तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ राहत कार्य के लिए गठित टीमों को स्पष्ट रूप से कहा कि जैसे ही कहीं से भी सूचना मिले, वे बिना देर किए मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिक वर्षा की स्थिति में जलभराव और बाढ़ के हालात पर कड़ी निगरानी रखी जाए और प्रभावित जगहों से पानी की त्वरित निकासी के इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में टोल फ्री नंबर 07817-222032 पर सूचना दे सकते है ।
कलेक्टर ने सलखन-खरौद मार्ग पर रिंगनी-कुकदा पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्माणाधीन नवीन ब्रिज को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ईई पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए विभाग युद्धस्तर पर कार्य सुनिश्चित करे। शिवरीनारायण-गिधौरी पुल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईई जलसंसाधन और तहसीलदार से महानदी के वर्तमान और संभावित जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर अलर्ट सिस्टम, नाव और राहत शिविरों की सूची पहले से तैयार रहे। ईई जलसंसाधन को विभागों के साथ समन्वय कर एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिवरीनारायण बैराज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैराज के गेट ऑपरेशन, जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईई जल संसाधन को बैराज की सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी टीम बढ़ाने को कहा। उन्होंने गार्डन की सफाई और बैराज के आसपास वृक्षारोपण के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ संवेदनशील स्थानों की मार्किंग कर वहां राहत सामग्री, नाव, मेडिकल किट और बचाव दल तैनात रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
स/क्र 01


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

