Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District @followers @topfans
9 जुलाई 2025, रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । गुरु पूर्णिमा पर्व इस वर्ष 10 जुलाई को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर के प्रमुख मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन, पूजन और गुरु वंदना के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुगम व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारी की गई है।
इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के दिन ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरूपीठ बनोरा आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात पुलिस द्वारा 3 अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए उचित स्थान सुनिश्चित किया गया है ताकि दर्शन हेतु आने-जाने में किसी प्रकार की बाधा न हो और यातायात प्रणाली भी सुचारु बनी रहे।
यातायात पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग प्रदान करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का मैप भी जारी किया गया है, जिसमें सभी प्रवेश, निकासी मार्ग और पार्किंग स्थल स्पष्ट रूप से दर्शाए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यह भी अनुरोध किया है कि वे भीड़भाड़ से बचने हेतु निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

