कलेक्टर के निर्देशन में अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग स्थानों में शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि पर होगा शासन एवं उद्योगों की मदद से चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण, ऑक्सीजोन, ग्रीनजोन होगा तैयार
जांजगीर-चांपा 08 जुलाई 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि में चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, डीएफओ हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, वन विकास निगम, गेल इंडिया, प्रकाश इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू, महावीर कोल, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन सहित अन्य उद्योग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर महोबे ने कहा कि अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग स्थानों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त भूमि पर शासन एवं उद्योगो की सहयोग से वृहद स्तर पर चरणबद्ध वृक्षारोपण, ऑक्सीजोन, ग्रीनजोन के रूप में तैयार किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि हमें विकास के साथ प्रकृति के बीच संतुलन बनाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि उद्योग सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में सामुदायिक भागीदारी के साथ वृक्षारोपण किया जाए। साथ ही पौधों की सुरक्षा और निरंतर देखरेख की भी समुचित व्यवस्था करें। कलेक्टर ने वन, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों को वृक्षारोपण करने एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
स/क्र
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

