कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 14 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती, 08 जुलाई 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम सिरली निवासी श्रीमती उषा बाई जुलाहा द्वारा शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ी खुर्द निवासी रामदुलारे पटेल द्वारा डीएपी यूरिया खाद दिलवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सलिहाभाठा निवासी श्रीमती दुर्गा बाई चौहान द्वारा सुशासन तिहार में मनरेगा पशु शेड मांग किया गया था जिसे स्वीकृति करने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम कटौवाहीह निवासी श्री अभेराम साहू द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गांव के नाम को सुधारने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद निवासी रामस्वरूप द्वारा बिक्री पत्र दस्तावेज दिलवाने के संबंध में, सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

