थाना सरिया,दिनांक 06/7/2025
15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता – नरेंद्र सिदार पिता घुराऊ सिदार उम्र 45वर्ष साकिन अमेरी थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)
जप्ती- 15लीटर हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 3000 रू०।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range मामले का संक्षिप्त विवरण – जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में सलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
आज दिनांक 06.07.2025 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम अमेरी निवासी नरेंद्र सिदार अपने घर बाड़ी में भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर ग्राम अमेरी पहुंचकर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी निरंजन सिदार के कब्जे में एक प्लास्टिक जरकिन में रखा 15 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000 मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-145/2025 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,प्र.आर. टीकाराम पटेल,आरक्षक राम पटेल, लक्ष्मी पटेल, राजेश नारंग ,नर्मदा यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

