जांजगीर-चांपा 05 जूलाई 2025/ राजस्व विभाग में रबी फसल के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर के रूप में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कराया गया था। जिसमें ऐसे युवाओं को मौका दिया गया था जो न्यूनतम 10वी पास हो और जिनके पास खुद का एंड्रॉयड मोबाइल हो। इसके तहत फसल सर्वे करने पर प्रति खसरे का 10 रुपए दिए जाने की योजना है।
अधीक्षक भू अभिलेख विनय पटेल ने बताया कि रबी फसल के दौरान फसल सर्वे कार्य को सजगता से करते हुए ग्राम कन्हईबंद और सिवनी का सर्वे कर मयंक और श्रियंक दोनों भाईयों ने कुल 73250 रुपए अर्जित किए है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आगामी खरीफ फसल के सर्वे हेतु यदि कोई युवा आगामी खरीफ फसल में फसल सर्वे करने इच्छुक हो तो अपने ग्राम के पटवारी या तहसील कार्यालय में संपर्क कर सकते है। उनके हर खसरे के सर्वे हेतु 10 रुपए का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

