जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ 03.07.25
मवेशी तस्करी करने वाला चढ़ा थाना शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे
आरोपी के कब्जे से 07 नग गाय बैल एवं परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को किया गया बरामद
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी के विरुद्ध धारा छत्तीसगढ कृषक पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6. 10 एवं पशु कुरता अधि. धारा 11 घ के तहत की गई कार्यवाही
नाम आरोपी संजय कुमार जांगडे उम्र 31 साल निवासी केरा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्रांतर्गत ग्राम केरा रोड तरफ से एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 12 AX 3920 से गाय बैल को ठुस ठुस कर भरकर तस्करी कर रहे है की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर दुरपा मोड के पास रुकवाया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में वाहन की चेकिंग किया गया देखने पर उक्त गाडी में 07 नग गाय बैल और बछडे ठुस ठुस कर भरा हुआ था उनके शरीर में चोट के निशान थे जिससे खुन निकल रहा था पुछताछ करने पर वाहन चालक अपना नाम संजय कुमार जांगड़े निवासी केरा का रहने वाला बताया जो केरा से बिलाईगढ टुण्ड्री की ओर तस्करी कर लेकर जा रहा था, जिसको बरामद कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायीक रिमाण्ड पर भेजा गया है
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

