जांजगीर-चांपा 03 जुलाई 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। अतः ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा बैंक खाता गलत होने, बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुआ हो तो अपने स्टूडेंट आई डी से त्रुटि सुधार करते हुए आधार सीडिंग किए हुए सही बैंक खाता की एंट्री 07 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नहीं किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर पर कार्यालयीन समय अवधि में संपर्क कर सकते है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

