जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज दिनांक 30.06.25
आरोपीगणों से छिना हुआ चांदी का ब्रेसलेट एवं सोने की बाली किमती 8000/रू किया गया बरामद।
आरोपियों द्वारा घटना घटित कर हो गया था फरार, जिसकी बलौदा पुलिस द्वारा की जा रही थी लगातार पातासाजी।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. दिलीप कुर्रे उम्र 45 साल,
2. विक्रम कुर्रे उम्र 32 साल
3. शैलेन्द्र कुर्रे उम्र 19 साल,
4. सरस्वती कुर्रे उम्र 25 साल,
5. गंगोत्री कुर्रे उम्र 35 साल सभी निवासी ग्राम काठापाली थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक खुंटे निवासी भिलाई थाना बलौदा को आरोपियों के द्वारा दिनांक 18.08.24 को ग्राम काठापाली में रास्ता रोककर उसके जेब में रखे 10,000/ रु. एवं चांदी का हाथ में पहना ब्रेसलेट एवं कान के सोने के बाली को छीन कर भाग गया, पीछा करने बेल्ट, स्टम्प, डण्डा से मारपीट किये है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 290/24 धारा 304(1),115(2),126(2),3,(5) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों द्वारा घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपियों की गांव में आने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपीगण को सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने जुर्म स्वीकार किये जाने से जिसके द्वारा छिने हुए चांदी का ब्रेसलेट एवं सोने की बाली किमती 8000/ रू को बरामद किया गया तथा नगदी रकम को खा पीकर खर्च करना बताये जाने से विधिवत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
छत्तीसगढ़March 22, 2026अधिवक्ता परिषद की बैठक शामिल हुए विधि मंत्री गजेंद्र यादव
समाज की भावनाओं और जरूरतों को कोर्ट को बताना वकील का दायित्व …गजेंद्र यादव विधि मंत्री
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026नवागढ़ नगर पंचायत के एकाउंटेंट को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया… Video
सक्तिMarch 21, 2026अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, शराब बनाने के 04 नग सिल्वर हंडा एवं 02 स्कूटी वाहन जप्त
कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/-
रायगढ़March 21, 2026ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा करने संबंधी प्रशिक्षण 24 मार्च को

