दिनांक 28.06.2025
चौकी कनकबीरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री कर्ताओं पर लगातार कार्यवाही
पुलिस चौकी कनकवीरा के ग्राम सालर में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार आरोपी से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे,अनुभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ़ स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में तथा चौकी प्रभारी कनकबीरा टीकाराम खटकर के कुशल नेतृत्व में चौकी कनकवीरा पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेता पर कार्रवाई किया गया!
दिनांक 28.06.25 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सालर के युवराज विश्वकर्मा अपने घर के सामने रोड किनारे में अवैध शराब भारी मात्रा में निर्माण कर बिक्री कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी युवराज विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय दुर्योधन विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष ग्राम सालर चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि टीकाराम खटकर प्र.आर. भीमसेन सिदार, मिरी राम खूंटे, आर. जगजीवन खूंटे, जीतराम यादव, वीरेंद्र महंत समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

