दिनांक 25-06-25
नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगाने में मुख्य आरोपी का सहयोग करने वाले 02 सहयोगी आरोपियों को भी किया है गिरफ्तार।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
नाम आरोपी
1. महादेव देवांगन उम्र 23 वर्ष निवासी बेलदारपार चाम्पा (मुख्य आरोपी)
2. टीकम पारकर उम्र 22 वर्ष निवासी बेलदारपारा चाम्पा
3. विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी बेलदार पारा चाम्पा थाना चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को दिनांक 09-06-25 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अज्ञात आरोपी एवं अपहृता बालिका की थाना चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में अपहृत बालिका को मुख्य आरोपी महादेव देवांगन निवासी बेलदारपार चाम्पा के कब्जे से बरामद किया जाकर पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करना, और नाबालिक बालिका को उसके घर से भगाने में दोस्त टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन दोनो के द्वारा सहयोग करना बताने पर थाना पुलिस टीम द्वारा अलग -अलग स्थान से टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन को पकड़ा गया, जिसको पूछताछ करने पर सहयोग करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

