Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Gharghoda Raigarh
रायगढ़, 23 जून 2025 — घरघोड़ा थाना क्षेत्र के सतनामीपारा में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने खुलेआम तलवारनुमा हथियार लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नंगी तलवारनुमा हथियार जब्त कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आज दोपहर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 04 सतनामीपारा निवासी रामकुमार निराला अपने हाथ में एक नंगी तलवारनुमा हथियार लेकर मोहल्ले में आने-जाने वालों को लहराते हुए डरा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।
आरोपी रामकुमार निराला, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व. बादराम निराला निवासी वार्ड क्रमांक 04 सतनामीपारा, घरघोड़ा से तलवारनुमा हथियार गवाहों के समक्ष विधिवत् जब्त कर उसे थाना लाया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस क्षेत्र में बदमाशों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिल रही है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

