जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 21-06-25
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, दोनो आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
आरोपियों के विरूध्द धारा 296, 351 (2),118(1) 3(5) बीएनएस 4,5 छ.ग. टोनही प्रताडना अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
आरोपियों का नाम
01. बुधेलाल लहरे उम्र 45 साल निवासी बनाहिल थाना मुलमुला
02. गोविन्दा लहरे उम्र 34 साल दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला के द्वारा दिनाक 28.05.25 को रात्रि करीबन 08.30 बजे पीड़िता के घर अंदर घुसकर, टोनही हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये, जान से मारने की धमकी देकर धक्की मुक्की की, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध धारा का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

