










रायगढ़ – छत्तीसगढ़, 22 जून 2025 — पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में 1 जून से संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान जिले में बीते 21 दिनों में कुल 93 गुम इंसानों की सकुशल तलाश कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
अभियान के तहत जिलेभर में की गई खोजबीन में 83 वयस्क और 10 नाबालिग शामिल हैं। नाबालिगों की बरामदगी को प्राथमिकता पर रखते हुए उनकी तलाश में विशेष रणनीति अपनाई गई और संबंधित मामलों में आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई भी की गई है।
थाना स्तर पर देखें तो इस अभियान में थाना धरमजयगढ़ ने सबसे अधिक 13 गुम इंसानों की बरामदगी की है। उसके बाद थाना जूटमिल और कोतरारोड़ 11-11, पुसौर 8, भूपदेवपुर 7, पूंजीपथरा व खरसिया ने 6-6, कोतवाली व चक्रधरनगर 5-5, घरघोड़ा, तमनार और छाल थानों ने 4-4, चौकी खरसिया और रैरूमाखुर्द ने 3-3, थाना कापू ने 2 और लैलूंगा थाना ने 1 व्यक्ति को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सौंपा।
“ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा मानवता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही इस कार्यवाही को स्थानीय जनों से प्रशंसा मिल रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

