दिनांक 20.06.25
इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो विडियो को वायरल करने वाले आरोपी को चंद घंटा में किया गया गिरफतार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
महिला संबंधी दर्ज प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
आरोपी शनिदेव पंकज उम्र 24 साल निवासी ढाबाडीह थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी शनिदेव पंकज निवासी ढाबाडीह द्वारा इंस्टाग्राम में पीड़िता का अश्लील फोटो, विडियो को अपलोड किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 18.06.25 को अपराध क्रमांक 240/25 धारा 79,308(2) बीएनएस 67ए, आईटी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
महिला संबंधी दर्ज प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को उसके घर से पकडा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किए जाने से मोबाइल को जप्त किया गया है, उक्त मोबाइल फोन से आरोपी के द्वारा पीड़िता का अश्लील फोटो वीडियो को इंस्टाग्राम में बदनाम करने के नियत से अपलोड किया था । आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

