विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना मंगचुवा में प्रार्थी घनश्याम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पत्नी ग्राम पंचायत करतू टोला में सरपंच के पद परथी उसी दौरान आरोपी खिलावन चंद्राकर द्वारा स्वयं को मीडिया वाला बता कर जान पहचान कर एवं प्रार्थी से मंत्रालय रायपुर में मेरी जान पहचान होने से प्रार्थी के पुत्र को मंत्रालय में नौकरी लगवा दूंगा कहने पर प्रार्थी के द्वारा अपने आई सी आई सी आई बैंक शाखा बालोद से 6.50,000 रुपए निकालकर नगद रकम 6.50,000 रुपए को दिया था आरोपी के द्वारा जॉइनिंग लेटर मंत्रालय से 2 दिन में प्राप्त हो जाएगा कहकर बोला गया था एक सप्ताह बीत जाने के बाद प्रार्थी के द्वारा आरोपी से संपर्क करने पर नौकरी नहीं लगा तो पैसा वापस कर दूंगा कह कर प्रार्थी को झूठा प्रलोभन दे रहा था । प्रार्थी के द्वारा अपने पुत्र के नौकरी नही लगाने से पैसा वापस नही कर प्रार्थी को मेरा मंत्रालय रायपुर में जान पहचान है तुम्हे झूठे मामले में फंसा दूंगा कहकर प्रार्थी के साथ छलकपट कर कुल 7.00,000 रुपए लेकर धोखाधड़ी करने पर थाना मंगचुवा में अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 420 भा०द०वि० कायम कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण के आरोपी दिनांक घटना से लगातार फरार होने से पता तलाश करने का प्रयास किया जा रहा था ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना मंगचुवा के सउनि बीजू डेनियल एवं थाना स्टाप के टीम गठित किया गया था प्रकरण के फरार आरोपी खिलावन चन्द्राकर के द्वारा घटना दिनांक समय से लगातार फरार होने से आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि फरार आरोपी अपने परचित के यहां बालोद में छुपे रहने की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया। प्रकरण के फरार आरोपी खिलावन चंद्राकर पिता स्वं. उभय सिंह चंद्राकर उम्र 51 वर्ष साकिन ग्राम मुड़खुसरा थाना सुरेंगांव जिला बालोद (छ.ग.) को जिला जेल बालोद में दाखिल किया गया है।
फरार आरोपी को पकडने मे थाना मंगचुवा के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

