दिनांक 17.06.2025
आरोपी लव कुमार कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी रामगढ मोहल्ला पामगढ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा।
आरोपी के विरूद्ध धारा 326 (एफ) BNS के तहत कार्यवाही किया गया।
आरोपी द्वारा घटना घटित कर हो गया था फरार, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामकुमार कौशिक निवासी रामनगर पामगढ द्वारा अपनी कार मारूती अल्टो 800 को अपने घर के सामने दिनांक 16.02.25 को नहर पुल के ऊपर खड़ी कर बाहर ड्यूटी चला गया था। दिनांक 17.02.25 के सुबह प्रार्थी को सूचना मिला कि कार पर आग लग गई है गाड़ी के पास कुछ दूरी मे 01 लीटर का बाटल जिसमे पेट्रोल का गंध आ रहा था एवं माचिस मिला है बताया, वापस आकर देखा तो कार सामने से पुरी तरह जल गया था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिया गया है, कि सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 69/25 धारा 326 (एफ) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान तत्काल थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण घटना, बाद अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पता चला कि उक्त कार को लव कुमार कश्यप निवासी रामगढ मोहल्ला पामगढ के द्वारा जलाया गया है, जिसको हिरासत में लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो कार को आग लगाना स्वीकार किए जाने से आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

