
दिनांक 16.06.25
निगरानी/ गुंडा बदमाश कुल 166 का नाम जिले के थाना/चौकी में दर्ज है, जिसके गतिविधियों को चेक करने के साथ साथ, अलग अलग जगहों से कुल 34 फरार वारंटियों को भी पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं जिले के निगरानी, गुण्डा बदमाशों का थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग किया गया।
जिले के निगरानी, गुण्डा, बदमाशों का उनके गतिविधियों में नजर रखने के लिए थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया।
उपस्थित बदमाशों को चेकिंग करने के साथ साथ क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है।
लगातार अपराधों में संलिप्त रहने से एवं मारपीट गुण्डागर्दी का शिकायत मिलने वाले बदमाशो को निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाशों की सूची में शामिल किए जाने का पुलिस द्वारा प्रक्रिया भी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध 02 तक लगातार विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें थाना जांजगीर 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट, चौकी नैला 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, थाना पामगढ़ 04 स्थायी वारंट, 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना शिवरीनारायण 03 स्थायी वारंट, थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट थाना बम्हनीडीह 01 स्थायी वारंट, थाना मुलमुला 05 गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट 02 एवं थाना अजाक 02 गिरफ्तारी वारंट कुल मिलाकर जिले भर से 34 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इसी प्रकार जिले में वर्तमान में कुल निगरानी बदमाश 73 एवम गुंडा बदमाश 153 कुल बदमाश 166 का नाम जिले के थाना/चौकी में दर्ज है, थाना/चौकी क्षेत्र में उपस्थित निगरानी, गुण्डा बदमाशो का उनके गतिविधियों, ब्यवसाय, जीवोकोपार्जन के साधन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुये थाना/चौकी में निवासरत् बदमशों का विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया। उपस्थित बदमाशों को क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है। जिले में उपस्थित निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग किया जा कर उनके गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है।
जांजगीर-चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्थाको बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु संकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

