जांजगीर-चांपा 28 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) द्वारा विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा एवं परसाहीनाला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 08 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) में आवेदन किया जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर ने बताया कि विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा एवं परसाहीनाला में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

