दिनांक 09.06.25
रात्रि में खड़ी ट्रेलर से डीजल चोरी करने एवं रास्ता रोककर लुटपाट करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये डीजल 150 लीटर किमती 14100/ रू एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल किमती 60000/ रू बरामद किया गया है
लुट प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लूट किए चैन, मोबाईल एवं नगदी रकम किया गया बरामद
तीनो आरोपियों को डीजल चोरी एवं लुट के प्रकरण में कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विरेन्द्र कश्यप निवासी नैला दिनांक 09.06.25 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.06.2025 को अपने मोटर सायकल स्पेलेण्डर क्रमांक CG 11 AD 6026 में सवार होकर ग्राम जर्वे से नैला रहा था कि रास्ते में ग्राम जर्वे पाली डेम के पास मेन रोड में चिनु पटेल, रवि बरेठ और राजेश पटेल तीनों निवासी औराईकला मेन रोड में खडे थे जो प्रार्थी का रास्ता रोककर अश्लील गाली देते हुए जान से मारने के धमकी देकर हाथ मुक्का बेल्ट एवं डंडा से मारपीट किये और प्रार्थी के जेब में रखे 10000 रू गला में पहना हुआ चांदी का चैन एवं रियलमी का मोबाईल जुमला कीमती 35000/रु को लुट लिया और मोटर सायकल को तीनों डंडा में पीट-पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 239/25 धारा 309(6),126(2), 324(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया है।
डीजल चोरी की प्रकरण* विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.06.2025 को ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीएन 6615 जो कन्हाईबंद जा रहा था कि ग्राम जर्वे पाली डेम के पास पहुंचा था कि नींद लगने के कारण अपने वाहन को रोड किनारे खडी गाडी में चालक आराम कर रहा था, तभी आरोपियों द्वारा दो मोटर सायकल में आकर डीजल टंकी को तोडकर तीन अलग अलग जरीकेन में 50-50 लीटर डीजल चोरी कर भर लिये थे सी चिल्लाते हुये उतरा तो तीनों अपने मोटर सायकल से डीजल को लेकर भाग गये प्रार्थी की जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 240/25 धारा 303(2),3(5) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया है।
दोनों प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विवेचना दौरान बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेन्द्र उर्फ चिनु पटेल ग्राम औराईकला का पता तलाश कर तलब कर घटना के संबंध मेें पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसने अपने मेमोरेण्डम कथन में दिनांक घटना को अपने दोस्त राजेश पटेल, रवि बरेठ के साथ मिलकर राखड डेम के पास प्रार्थी से मारपीट कर जेब में रखे 10000/रू एक रियलमी कंपनी का मोबाईल गले में पहने चांदी के चैन को लुट करना बताया जिसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर राजेश कश्यप, रवि बरेठ के घर दबिश देकर घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया जिसे लुट किये गये मसरूका को पृथक पृथक आरोपीयों के कब्जे से बरामद किया गया है, इसी प्रकार आरोपियों द्वारा डीजल चोरी के प्रकरण में शामिल होने पाया गया।
आरोपी 01 सुरेन्द्र पटेल उर्फ चिनु पिता बेदराम पटेल उम्र 25 वर्ष, 02 रविशंकर बरेठ पिता जय करन बरेठ उम्र 18 वर्ष, राजेश पटेल पिता राम दुलारी पटेल उम्र 21 वर्ष साकिनान औराईकला चैकी नैला द्वारा लुट प्रकरण एवं डीजल चोरी के प्रकरण में जूर्म करना स्वीकार करनेवं आरोपीयों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 09.06.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय् न्यायालय पेश किया
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

