📍थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)
📅 दिनांक: 08 जून 2025
गल्ला दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार – ₹17,935 की नगदी बरामद
डभरा पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹17,935/- की नगदी जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पंकज अग्रवाल, निवासी कोटमी, ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर दराज में रखे ₹18,500/- चोरी कर लिए हैं। इस रिपोर्ट पर थाना डभरा में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं एस.डी.ओ.पी. डभरा श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। फुटेज में दुकान में पहले काम कर चुका युवक संदिग्ध नजर आया।
संशय के आधार पर मुकेश रात्रे उर्फ साका पिता भानू रात्रे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटमी आवासपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर कुल ₹17,935 की नगदी बरामद की गई, जिसमें विभिन्न मूल्यवर्ग के नोट एवं सिक्के शामिल हैं।
कुल बरामद राशि: ₹17,935/-
(गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्ती की गई।)
आरोपी को दिनांक 08 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
डभरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

