Sakti police ,जिला सक्ती(छ.ग.)
विशेष अभियान के तहत जिला सक्ती के वर्षो से फरार स्थायी वारंट व गिरफतार वारंटीयो को एवं शराब कोचियों को पिछले 24 घंटे में गिरफतार कर भेजा गया जेल।
लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी और प्रकरण में अनुपस्थित गिरफ़्तार वारंटियों की न्यायालय उपस्थिति के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा लगातार निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में पिछले 24 घंटों में कुल 11 स्थायी वारंट और कुल 26 गिरफ्तारी वारंट की तामीली विधिवत कर वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया ।
तामील :-
कुल स्थाई वारंटियों की संख्या-11
कुल गिरफ्तारी वारंटियों की सँख्या-26
इसी तरह जिला शक्ति में शराब कोचियों के खिलाफ भी युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थानों से शराब कोचियों के विरुद्ध वृहद स्तर पर कार्यवाही की गई है जिसमें पिछले 24 घंटे के अंदर में कुल 106 लीटर शराब जप्त किया गया एवं आरोपियों को न्यायिक निर्माण पर जेल दाखिल किया गया जिसमे –
1.जैजैपुर से 21 लीटर शराब जप्त किए गए जिसमें कुल दो लोगों धनसाय आदित्य एवं नरेंद्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है।
2. थाना मालखरौदा से 40 लीटर जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया कीर्तन बंजारे एवं जयप्रकाश अंचल शामिल है।
3. थाना बाराद्वार से 17 लीटर जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया घासीराम उरांव।
4. थाना हसौद से कुल 22 लीटर मैं दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया रामचरण भारद्वाज एवं रूपेंद्र खूंटे।
5. कोतवाली थाना शक्ति से कल 6:30 लीटर के साथ एक व्यक्ति टांकेश्वर राठौर को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा जिला के फरार गिरफतार वारंटियों को अधिक से अधिक गिरफतार करने एवं जिला में शराब कोचिंग के विरुद्ध अभियान चलाकर जड़ से खत्म करने की निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, हरीश यादव जी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजलि गुप्ता तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर जिला शक्ति छत्तीसगढ़ के सभी थाना प्रभारी एवं समस्था स्टाफ को अलग अलग टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश के तहत उक्त सभी आरोपियों को गिरफतार कर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

