जांजगीर-चांपा 7 जून 2025/ जिले के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय,निजी स्कूलों के वाहनों की चेकिंग एवं वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस लाईन रक्षित आरक्षित केन्द्र खोखरा भांठा जांजगीर में पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा कैंप आयोजित किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कैंप में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर नैला जांजगीर, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी जांजगीर, जय भारत स्कूल जांजगीर, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा, डी.पी.एस. स्कूल चांपा, सरस्वती शिशु मंदिर शिवरीनारायण आदि विभिन्न निजी स्कूलों के 72 स्कूल वाहनों का बैंकिंग किया गया। वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्निशमन, रिफलेक्टर, फस्ट एड बॉक्स, जीपीएस, स्पीड गर्वनर, कैमरा, पैनिक बटन, सीट, जाली, हाई स्क्यूिरिटी नंबर प्लेट, इंडिकेटर, हैड लाईट, हॉर्न, वाहन चालकों के लायसेंस आदि चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 09 स्कूल वाहनों में फिटनेस, रिफलेक्टर, अग्निशमन, हाई स्क्यूिरिटी नंबर प्लेट नहीं होने संबंधी त्रुटि पायी गयी, जिस पर परिवहन उड़नदस्ता द्वारा केन्द्रीय मोटरयान नियम के तहत 5900 रुपए चालानी कार्यवाही किया गया। समस्त स्कूल वाहन संचालकों को नियमों के पालन हेतु सख्त हिदायत दी गई है। जिन वाहनों में त्रुटि पायी गयी है। उनके संचालकों को 7 दिवस के भीतर सुधार कर पुनः चेकिंग के लिए वाहन प्रस्तुत करने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा वाहन चेकिंग के पश्चात सभी स्कूली वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
स्कूली वाहन चेकिंग कैंप में एडिशनल एस.पी. उदयन बेहार, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, परिवहन उप निरीक्षक श्रीमति ज्योति उद्देश सहित पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

