दिनांक 05.06.2025
03 साल से फरार आरोपी को पकड़ने में थाना शिवरीनारायण पुलिस को मिली सफलता*
आरोपी हसीन केंवट उम्र 24 साल निवासी केसला थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*
आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506,509(ख), 201 भादवि 12 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी हसीन केंवट निवासी केसला थाना शिवरीनारायण द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजन को जान से मारने की धमकी देते हुए बदनाम करने की नियत से अपने इंस्टाग्राम पर अश्लील गाली गलौच लिखकर फोटो का स्टेटस डाला था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 27.01.2022 को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण के आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी हसीन केंवट को घरघोडा रायगढ तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

