05.06.2025
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा मोबाइल धारक (मालिक) को किया गया वितरण
गुम मोबाइल धारकों द्वारा अपना मोबाइल पाने से, उन लोगों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट
मोबाइल धारक द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थाना/चौकी में दिया गया था, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था
CEIR PORTAL जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लॉच किया गया है, जिसके माध्यम से कुल 115 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया
अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को किया गया बरामद
यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय देने हेतु सुझाव दिया गया
कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे IMEI न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, के संबंध सुझाव दिया गया
इसी तारतम्य में उपस्थित लोगो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर क्राईम एवं सायबर फ्राड से संबंधित जानकारी देते हुए इससे बचाव का उपाय एवं उसकी उपयोगिता के बारे तथा महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल जांजगीर चाम्पा में जमा कराने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर साइबर टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।
जांजगीर चाम्पा पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। तथा जागरूक रहकर ही किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है


ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 18, 2026मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी
अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा

