मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जरिये मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली में आरोपी खुशहाल नोन्हारे उर्फ सिन्नी के मकान के अंदर कोई व्यक्ति बंद है जिसकी घर की दरवाजा बाहर से लगा हुआ है जो बचाव-बचाव कर आवाज दे रहे हैं कि सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर गवाहों के समक्ष तस्दीक किया तो खुशहाल नोन्हारे के मकान के बाहर दरवाजा में ताला लगा हुआ था और एक व्यक्ति अंदर में बंद था जो बचाव-बचाव का आवाज देने पर खोलकर देखा तो वहां वरणदीप उर्फ करण पिता राजेन्द्र सिंह निवासी हास्पीटल सेक्टर का रहने वाला बताये जो पुछताछ पर उक्त चारों आरोपियों द्वारा दिनांक 20.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे मानपुर चौंक से अपहरण कर बालोद के गोंदली नहर किनारे जंगल में ले जाकर लाठी डंडा से मारपीट करने के बाद आरोपी खुशहाल नोन्हारे के घर लाकर बंधक बनाकर रखना बताये जिसे समक्ष गवाहन के बरामद किया गया बाद प्रार्थी को काफी चोंट आने से उपचार कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा मुतजरर को गंभीर चोंट आना बताये हैं तथा प्रार्थी अपने साथ हुई घटना के संबंध में लिखित में आवेदन देने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 157/2025 धारा 140(4),142,296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण द्वारा एक राय होकर घटना दिनांक 20.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे मानपुर चौंक से अकेला देखकर मोटर सायकल में डरा धमकाकर अपहरण कर बालोद गोंदली नहर के किनारे ले जाकर खुशहाल नोन्हारे द्वारा तुम मेरी बहन को अपने पास रायपुर बुलाते हो ये सब करना है तो पहले बताना था कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर चारों मिलकर लाडी डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना बताये है। मारपीट करने से प्रार्थी के बायें भुजा, कोहनी, पीठ, सिर, पेट एवं अन्य जगह लाठी डंडा से काफी मारपीट कर चोंट पहुंचाने के बाद आरोपी खुशहाल नोन्हारे द्वारा अपने पंडरदल्ली सुने मकान मे स्थित कमरा के अंदर बंद कर बाहर से ताला बंद कर भाग गये थे, आरोपियों 01. खुशहाल नोन्हारे उर्फ सिन्नी पिता राजेश नोन्हारे उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्लीराजहरा, 02. विशाल चतुर्वेदी उर्फ लक्की पिता मनेश्वर चतुर्वेदी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 19 गार्डर पुल के पास राजहरा, 03.सूरज पासवान पिता बसावन पासवान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 12 संतोषी नगर के पास राजहरा, 04. पंकज कश्यप पिता तिलक कश्यप उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 रानी दुर्गावती चौंक राजहरा, अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 21.5.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर गया है। आरोपी खुशहाल नोन्हारे की बहन श्रृंगार राव पति अभिषेक राव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 कालेज रोड राजहरा द्वारा प्रार्थी वरणदीप उर्फ करण को शादी करने कहने पर प्रार्थी द्वारा आरोपिया श्रृंगार राव से शादी करने से मना करने पर श्रृंगार राव द्वारा अपने भाई एवं उसके दोस्तो को बोलकर प्रार्थी वरणदीप उर्फ करण को योजनाबध्द तरीके से बंधक बनाकर मारपीट करना पाये जाने से आरोपिया श्रृंगार राव को आज दिनांक 22.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया है ।
#balod police
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

