नक्सली इतिहास की सबसे बड़ी लूट
नक्सलियों द्वारा 5000 किलो बारूद
लूटने से छत्तीसगढ़ व उड़ीसा में एलर्ट
सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही सर्चिंग
क्रेशरो में विस्फोटक कितने सुरक्षित
रायगढ़ 29 मई 2025/* छत्तीसगढ़ उड़ीसा बार्डर पर नक्सलियों द्वारा 5 हजार किलो विस्फोटक लूटेने से सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है मंगलवार की रात को ओडिशा के सुंदर गढ़ के पास इस लुट को अंजाम दिया गया नक्सली विस्फोटक से भरी वैन एवं ड्राइवर को बंदूक की नोक पर अगुवा कर जंगल में ले गए और बारूद अनलोड करने के बाद उन्हे छोड़ दिया घटना के बाद से पूरे छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है सुरक्षा बलों दारा आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है विस्फोटक उड़ीसा के सुंदरगढ़ की तरुण अग्रवाल की पत्थर खदान ले जाया जा रहा था लेकिन विस्फोटक से भरी बेन जैसे ही लगांल काटा के पास पहुंची 20 से 30 हथियार बंद नक्सली पहुंचे और ड्राइवर सहित वैन को अपने साथ ले गए विस्फोटक के इतने बड़े जखीरे से 200 SUV या 100 बख्तर बंद गाड़ियों को उड़ाया जा सकता है अब तक के इतिहास में विस्फोटक लूटने की यह सबसे बड़ी घटना है जिसके बाद से आशंका व्यक्त की जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हे बारूद 25 -25 किलो के पैकेट में थे जिसे नक्सली आसानी से उठा कर ले गए इस लुट ने पत्थर खदानों को दिए जाने वाले विस्फोटकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों की सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं किया जाना घोर लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना रवैए का प्रतीक है उड़ीसा का सरहदी इलाका हमेशा से नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा है इसके बावजूद सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया जाना बहुत बड़ी चूक मानी जा रही है नक्सलियों को पहले से ही मालूम रहा होगा पत्थर खदान में इस्तेमाल होने वाले बारूद को आसानी से लूट जा सकता हे तभी उन्होंने इसे अंजाम दिया सवाल तो यह भी उठता है कि किसी एक खदान को इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक क्यों दिया गया ?ओर ले जाने के लिए वैन की सुरक्षा का कोई भी पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किया गया?अब सुरक्षा एजेंसियां को यह तय करना होगा कि वैन की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है
****************************
*24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग*
*****************************
घटना की जानकारी ड्राइवर ने गोदाम पहुंचकर मैनेजर को दी जिसने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इलाके में CRPF और पुलिस की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं लेकिन जंगल और पहाड़ी इलाका होने से सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है
*****************************
अज्ञात नक्सलियों पर मामला दर्ज
****************************
विस्फोटक की इस लुट में बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता नक्सलियों को विस्फोटक के आमद की खबर होना यह साबित करता है कि उन्हें विस्फोटक के परिवहन में शामिल शख्स की मदद या सहयोग मिला होगा जिसने इस की सूचना नक्सलियों को दी विस्फोटक के पहुंचते ही नक्सलियों के आने की टाइमिंग भी इसी संदेह को पुख्ता करती है इस लुट से यह भी साबित हो गया कि क्रेशरो में विस्फोटक भंडारण करना खतरनाक साबित हो सकता है सरकार के एक्सप्लोजर विभाग को सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय करनी पड़ेगी तभी इस बड़े खतरे से बचा जा सकेगा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

