समाधान शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
सक्ती, 28 मई 2025// सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पचायत देवगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया । शिविरों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती किर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, श्रीमती रामऔतिन बंजारे, कलेक्टर अमृत विकास तोपना, एसडीएम मलखरौदा रूपेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा संदीप कश्यप सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। आज आयोजित समाधान शिविर मे ग्राम पचायत देवगांव कलस्टर से 175 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 133 आवेदनो का शिविर मे ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनो का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनो का त्वरित निराकरण के साथ विभागीय योजनाओ कि जानकारी आमजनों को दी गई तथा हितग्राहियो को लाभान्विंत भी किया गया । शिविर मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराईज ट्राई सायकल का वितरण एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित लोगो का जांच उपरांत दवाई वितरण किया गया। उक्त शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रितेश साहू सहित ग्पचायत देवगांव कलस्टर क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

