दिनांक 26.05/25
आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल हिरो होण्डा ग्लैमर को किया गया बरामद
आरोपी द्वारा चोरी के मोटर सायकल को बेचने के फिराक में था उसी समय थाना सारागांव पुलिस द्वारा आरोपी को धरदबोचा
आरोपी संदीप सिंह ठाकुर उम्र 39 साल निवासी लछनपुर थाना बाराद्वार जिला सक्ति
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 74/2025 थारा 30 303 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2025 को सुबह करीबन 04.00 बजे आरोपी संदीप सिंह ठाकुर द्वारा प्रार्थी पुष्पेन्द्र प्रधान सूर्यवंशी निवासी देवरी थाना सारागांव के घर के पास से मोटर सायकल हीरो होण्डा ग्लैमर क्रं. CG11-CA- 7685 को चोरी कर ले जा रहा था, मोटर सायकल चालु करने की आवाज आने से प्रार्थी जाग गया और आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक दौड़ाये किन्तु नही मिला जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तत्काल थाना सारागांव पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबीर सुचना मिला कि आरोपी संदीप सिंह ठाकुर द्वारा चोरी का मोटर सायकल रखा है जिसको द्वारा ग्राम अमरुवा सोन नदी पूल के पास बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना रेड कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पुछताछ करने पर चोरी का घटना जुर्म स्वीकार किया गया जिसके के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 26.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा या।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी सावन सारथी एवं थाना सारागांव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

