सक्ती, 26 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवासहीन परिवारों को घर बनवाने के लिए सहायता राशि दी जाती है, और इस राशि की मदद से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक खुद का घर बनाने में सक्षम हो पाते हैं, इस योजना के द्वारा देश और प्रदेश में आवासहीन परिवारों को आवास देने का कार्य सरकार के द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम पक्का आवास मिलने पर सक्ती जिले के ग्राम पंचायत लहंगा निवासी श्री संतोष कुर्रे ने सरकार का आभार जताया है। श्री संतोष कुर्रे बताते है कि पहले उनका कच्चा का घर होने से बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने और सीलन की वजह से दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। जिससे परिवार को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। और जब से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुझे आवास मिला है तब से इन सभी परेशानियों से राहत मिला। मैं अपना पक्का मकान अच्छे से बनाकर अपने परिवार के साथ हसीं खुशी जीवनयापन कर रहा हूं। श्री संतोष कुर्रे ने छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

