कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अभियान के तैयारियों की समीक्षा की
जांजगीर-चांपा 23 मई 2025/ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की सहभागिता से जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंनेकृषकों के बीच प्रमुख खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों, शासन की योजनाओं तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने अभियान के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा, तथा जैविक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने कहा। साथ ही किसानों से प्राप्त सुझावों, नवाचारों और समस्याओं का संकलन कर उन्हें योजनागत क्रियान्वयन में शामिल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर, और अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं का लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एफ.पी.ओ., लखपति दीदी समूह, और अन्य उत्पादक समूहों के साथ विपणन एवं स्थानीय प्रसंस्करण गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ड्रोन तकनीक, स्थानीय स्तर पर जैविक कीटनाशी निर्माण, एवं अन्य नवीन कृषि विधियों पर जीवंत प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डी.ए.पी. खाद के विकल्प के रूप में यूरिया, सुपर फास्फेट, पोटाश की संतुलित मात्रा या एनपीके मिश्रित खाद का उपयोग करने किसानों में जन जागरूकता लाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। उन्होंने धान की जगह अधिक लाभकारी फसल दलहन, तिलहन एवं मक्का उत्पादन, तथा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग एवं एडिबल ऑयल मिशन की जानकारी कृषकों को देने के निर्देश दिए। इसे साथ उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि ललित मोहन भगत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

