आज पी एम शा प्रा शाला लखुर्री में संचालित समर कैम्प के 8वे दिवस में बच्चों को गांव के ही दो औद्यौगिक स्थानों राइस मिल और फ्लाई एस ब्रिक्स का भ्रमण कराया गया। जिसमें शाला के बैनर तले बच्चे वहां पहुंचे और राइस मिल के संचालक रामप्रकाश केशरवानी जी के मार्गदर्शन में मशीनों को दिखाया और समझाया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि धान से चावल और भूसा किस प्रकार मशीन द्वारा अलग किया जाता है। कोड़हा से तेल निकालने की प्रक्रिया भूसा से बिजली बनना भी बताया गया इसके बाद कान्हा फ्लाई ब्रिक्स का भ्रमण कराया गया जिसमें वेस्ट मैटीरियल राखड़ से गिटटी रेत चुना सीमेंट से मशीन द्वारा ईंट बनाना बताया गया जो पर्यावरण को प्रदुषित नही करता क्योंकि इसमें ईंट को सांचा से निकलने के बाद केवल सुखाना पड़ता है और वह भवन निर्माण हेतु तैयार हो जाता है।
इस भ्रमण में पी एम शा प्रा शाला लखुर्री के प्रधान पाठक महेंद्र डडसेना, संकुल समन्वयक एन पी साहू , एवं शिक्षक संतोष चंद्रा, प्रमोद कुमार धीवर, आर. एन डडसेना, मोहन लाल सहिस और सभी 38 बच्चे उपस्थित थे। इस भ्रमण में रामप्रकाश केशरवानी जी का विशेष सहयोग मिला।
इसके लिए समस्त शाला परिवार ,केशरवानी जी को आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता है।
………………



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

