
अरुण महिलांगे ( पिहरीद ) भानु प्रताप चौहान टिकेश्वर चंद्रा और अन्य लोगों के साथ माननीय मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि युक्तियुक्तकारण के नाम पर हमारे शक्ति जिला से एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होना चाहिए , क्योंकि शक्ति जिला शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है तथा यहां अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्गों कि बाहुल्य क्षेत्र है इसलिये यहाँ के बच्चे सरकारी स्कूलों पर ही निर्भर रहते हैं यह भी कहा कि भाजपा सरकार में आने से पहले अपने घोषणा पत्र ”हमारा वादा” में हम सरकार में आएंगे तो तत्काल 57000 शिक्षकों की भर्ती करेंगे तथा दूसरा वादा पूर्व के सरकार(कांग्रेस ) के द्वारा गलत तरीके से बंद की गई सरकारी विद्यालयों को हम पुनः चालू करेंगे* साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर 4000 सरकारी स्कूलें बंद हो जाते हैं तो वर्तमान में पदेन शिक्षकों को अन्य जगह पर मर्ज करने से उन्हें भी परेशानी होगी तथा बीएड डीएड किए हुए युवाओं में भी बेरोजगारी का डर सताने लगा है इसलिए सरकार से निवेदन करते हुए कहा की शक्ति जिला का एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होना चाहिए
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

