सक्ती, 20 मई 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम आमाकोनी के समस्त ग्रामवासी छिरीडीह द्वारा आमाकोनी पीएम आवास की मजदूरी राशि गबन करने के संबंध में, ग्राम लवसरा निवासी संजय कुमार कुर्रे ने किसान सम्मान निधि त्रुटि सुधार राशि प्रदान करने हेतु संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम आडिल निवासी भोगी लाल, भिखारी लाल, योगेश कुमार , दुलारी ने खाता विभाजन करने हेतु आवेदन पत्र के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी सत्यनारायण साहू ने बिजली खंभा गिरने के कारण छतिपूर्ति राशि दिलाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा निवासी श्रीमती सुजिता बाई सिदार ने रहने हेतु मकान निर्माण करने के लिए भूमि एवं आवास प्रदान करने के संबंध मे, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा आडिल निवासी योगेश कुमार ने नामांकन पश्चात आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु आवेदन करने के संबंध में, विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

