सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक , जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
सक्ती, 17 मई 2025/ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सक्ती जिले में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों, भारत की जीत को समर्पित सभी को धन्यवाद देने तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत जनपद कार्यालय सक्ती से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से कचहरी चौंक होते हुए जनपद कार्यालय सक्ती में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से देशभक्ति से सराबोर हो गया। यह तिरंगा यात्रा सक्ती जिले में एक नई उमंग, उत्साह और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरी। यह तिरंगा यात्रा ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि आम नागरिकों के देशप्रेम और एकता की मिसाल भी साबित हुई। सक्ती जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी तिरंगा यात्रा देखने को मिला
इस एतिहासिक तिरंगा यात्रा में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला सदस्य आयुष शर्मा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन, पुलिस अधिक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, डभरा तहसीलदार रविशंकर राठौर, बाराद्वार तहसीलदार विद्या भूषण साव, सक्ती जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रीति पवार, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण , स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, आम नागरिक, एनएसएस, बच्चे आदि उपस्थित रहें।












ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

