जांजगीर-चांपा।कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत सलखन निवासी श्री महेत्तर लाल कश्यप द्वारा पीएम योजना का लाभ दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम छीतापाली निवासी श्री महेन्द्र कुमार द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाने, तहसील शिरीनारायण के ग्राम कनस्दा निवासी श्री रतन कश्यप द्वारा सड़क दुर्घटना की मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम मेहंदा निवासी श्री दशरथ साहू द्वारा राशन कार्ड में संशोधन कराने, तहसील नवागढ़ के ग्राम पंचायत दर्री निवासी श्रीमती मीना बाई सूर्यवंशी द्वारा नया मीटर लगवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

