रायपुर, 25 अप्रैल 2025
छत्तीसगढ़ योग आयोग का स्थापना दिवस आज असंग कबीर आश्रम सोनपैरी में सामाजिक कर्तव्य के माध्यम से सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद घटना के चलते कार्यक्रम को श्रद्धांजलि सभा के साथ संयमित स्वरूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकर साहेब (असंग कबीर आश्रम सोनपैरी) रहे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
अतिथियों द्वारा योग एवं जीवनशैली पर प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए एवं सभी गणमान्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए वीर जवानों और नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से योगेश्वरानंद योगी, किशोर साहू, जनपद सदस्य हिमांशु कुर्रे और प्रणव शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी श्री गौरव देवांगन, परिवीक्षा अधिकारी रविकांत कुंभकार, छबि राम साहू, श्रीमती ज्योति साहू, योगी राम साहू सहित बड़ी संख्या में योग साधक व ग्राम सोनपैरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्रमांक-423/दानेश्वरी

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

