25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल रहेंगे बंद
रायपुर, 22 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए राज्य के सभी कलेक्टरों से कहा है कि राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक अवकाश रखा जाए। सभी स्कूलों में इस निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि घोषित कर दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा 1 मई से 15 जून तक घोषित की गई थी, गर्मी की तीव्रता को देखते हुए अब इसे संशोधित कर दिया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है और यह शिक्षकों पर लागू नहीं होगा, शिक्षकों की ड्यूटी यथावत जारी रहेगी।
373 / विष्णु
ABOUT EDITOR

Latest entries
छत्तीसगढ़March 22, 2026अधिवक्ता परिषद की बैठक शामिल हुए विधि मंत्री गजेंद्र यादव
समाज की भावनाओं और जरूरतों को कोर्ट को बताना वकील का दायित्व …गजेंद्र यादव विधि मंत्री
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026नवागढ़ नगर पंचायत के एकाउंटेंट को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया… Video
सक्तिMarch 21, 2026अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, शराब बनाने के 04 नग सिल्वर हंडा एवं 02 स्कूटी वाहन जप्त
कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/-
रायगढ़March 21, 2026ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा करने संबंधी प्रशिक्षण 24 मार्च को

