जांजगीर-चांपा 22 अप्रैल 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 50 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी 12वी उत्तीर्ण रखा गया है एवं कंपनी द्वारा वेतनमान 9500 से 30000 रु/- निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

