जांजगीर-चांपा 22 अप्रैल 2025/ जिले में पोषण अभियान के तहत कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न थीमों पर गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में बैठक कर पोषण स्थिति का आंकलन एवं कुपोषण प्रबंधन पर चर्चा, पोषण प्रदर्शनी, जीवन के प्रथम 1000 दिवस का महत्व बारे में चर्चा, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा गर्भावस्था के दौरान पति व परिवार के सदस्यों की भागीदारी के बारे में जानकारी दिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, मोटापे की रोकथाम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हुए नगारिकों को जागरूक करते हुए पोषण पखवाड़ा का समापान किया गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

